फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

Wed, 24 Sep 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। उसका थाना क्षेत्र में रानीगंज के पास बुधवार को रेलवे लाइन पार करते समय राधेश्याम (62) की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। यह ट्रेन गोरखपुर से नौगढ़ की तरफ जा रही थी। शव को कब्जे में लेकर उसका पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, राधेश्याम (62) नगर पंचायत के आंबेडकर नगर वार्ड से अपने घर से किसी कार्य के लिए रेलवे ट्रैक पार कर बाजार की तरफ आने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच गोरखपुर से लखनऊ की तरफ जाने वाली ट्रेन आ गई, जिसकी चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। मौत के बाद वहां मौजूद लोगों ने शव की पहचान किया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर विधिक कार्रवाई पूरी कराई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें