फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कुत्ते को बचाने में ई-रिक्शा पलटा, चालक घायल

Sun, 28 Dec 2025 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मन्नीजोत-भरवठिया मार्ग पर रविवार को शाम कुत्ते को बचाने में एक ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पीआरवी टीम के साथ एंबुलेंस को फोन कर हादसे की सूचना दी। घटना स्थल से एंबुलेंस की सहायता से युवक को सीएचसी सिरसिया ले गए, जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद देर रात छुट्टी दे दी।
विज्ञापन




त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सेमरा बनकसिया गांव निवासी रामू (19) पुत्र शालिक राम अपना एक ई-रिक्शा चलाता है। रविवार शाम करीब पांच बजे भरवठिया से सवारी छोड़ कर वापस अपने गांव आ रहा था। अभी वह डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मन्नीजोत भरवठिया मार्ग पर रुद्रौलिया उर्फ रेड़वरिया चौराहे पर पहुंचा ही था कि अचानक एक कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा बेकाबू हो कर रोड पर पलट गया। हादसे में रामू घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से उसे सीएचसी सिरसिया ले गए, जहां मौजूद डॉ. एलबी यादव ने इलाज के बाद देर रात छुट्टी दे दिया। उन्होंने बताया कि मरीज को हल्की चोट है, खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें