फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: इंटरलाॅकिंग की ईंटें उखड़ने से ई-रिक्शा पलटा

Sat, 03 Jan 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागज में  टूटी सड़क से अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलटा। संवाद
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर पंचायत डुमरियागंज के पुरानी बाजार में बस्ती-बढ़नी रोड से रजिस्ट्री ऑफिस जाने वाले रास्ते पर बनी सड़क की इंटरलॉकिंग का ईंट उखड़ने से एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि चालक और सवार सुरक्षित रहे। किसी को गंभीर चोट नहीं लगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर नगर पंचायत डुमरियागंज निवासी कुछ लोग मार्केट से खरीदारी कर वापस लौट रहे थे। रजिस्ट्री ऑफिस जाने वाली इंटरलॉकिंग सड़क पर चढ़ते ही ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया, जिससे ई-रिक्शा सड़क पर ही पलट गया। हादसे में चालक और सवारी रिक्शा के नीचे दब गए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। आस-पास के लोगों ने ई-रिक्शा सीधा किया।
विज्ञापन

इस संबंध में डुमरियागंज थाने के प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि उन्हें हादसे की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें