फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: निर्माण की सुस्त रफ्तार से लोगों का चलना दुश्वार

Mon, 08 Sep 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के पुराने नौगढ़ में मुख्य सड़क के दोनों तरफ रुक-रुककर चल रहे नाली निर्माण कार्य से वहां की एक लाख आबादी का जीवन दुश्वार हो गया है। किनारे नाली खुदाई और सड़क के दो तिहाई हिस्से पर फैली निर्माण सामग्री के चलते आसपास के लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीर और वाहन चालक अक्सर जाम में फंस जा रहे हैं। वहीं सड़क पर उड़ रहे गुबार से स्थानीय लोगों का दम घुट रहा है। सर्वाधिक परेशानी यहां के छोटे बच्चों को हो रही है, जिन्हें स्कूल जाने अथवा घर से निकलने के दौरान नाला पार कराने वाले का इंतजार करना पड़ता है।
नगर पालिका की ओर से चार करोड़ रुपये लागत से पुरानी नौगढ़ में सड़क के दोनों तरफ कुल 2.7 किमी लंबी नाले का निर्माण कराया जा रहा है। चार माह से चल रहे नाला निर्माण कार्य के धीमी गति का असर स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीरों पर पड़ रहा है। बीच-बीच में नाली खुदाई का स्थानीय लोगों की ओर से विरोध या अनियमितता की शिकायत के आरोप में बाद भी कार्य रुक जाने से भी निर्माण में देरी हो रही है।
विज्ञापन

नाली निर्माण के शुरुआत में स्थानीय लोगों ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए विरोध जताते हुए कार्य रोक दिया था, जिसके बाद कार्य शुरू हुआ तो फिर वहीं 10 दिन पूर्व भी नाली खुदाई को लेकर विवाद हो गया।
नगर के कुछ लोगों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। इसके बाद एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे। काफी समझाने के बाद लोग माने और गणेश पूजा संपन्न होने के बाद निर्माण के लिए राजी हुए। इससे निर्माण कार्य लगातार हो रहे देरी का खामियाजा स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीर भी भुगत रहे हैं।
दुकान के सामने खोदाई से निकलना मुश्किल : पुरानी नौगढ़ में मुख्य मार्ग के दोनों तरफ नाला निर्माण के लिए हुई खोदाई के बाद से ही सड़क से सटे जिन लोगों के मकान व दुकान है, उनका बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी अमित, नसीम, रहीम व बेचन का कहना है कि नाली निर्माण में देरी से बहुत परेशानी हो रही है।
निर्माण प्रक्रिया से भी हो रही परेशानी : पुरानी नौगढ़ में एक साथ दोनों तरफ नाला निर्माण और बिना डायवर्जन और ट्रैफिक व्यवस्था के काम कराने से भी आवागमन में परेशानी हो रही है। बिना किसी वैकल्पिक मार्ग या ट्रैफिक व्यवस्था के ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तरफ का काम पूरा करने के बाद दूसरी तरफ शुरू करना चाहिए था।
दोनों तरफ खुदाई कर देने से सड़क संकरी हो गई है और वाहनों का आवागमन मुश्किल हो गया है। वहीं, दिन में निर्माण कार्य करने से भी स्कूल-कॉलेज के बच्चे, दुकानदार और कार्यालय जाने वाले लोग सड़क पर होते हैं। मलबा, गिट्टी और मोरंग के कारण लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें