फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कड़ाके की ठंड से हर तरफ सन्नाटा

Wed, 31 Dec 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी- धानी मार्ग स्थित गोनहाताल चौराहा पर दुकान पर भी पसारा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
सकारपार। जनपद में बीते कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड और गलन ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। दिन-रात पछुआ चलने से बढ़ती गलन ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। इसका असर सीधे बाजारों और चौराहों पर देखने को मिल रहा है। आम दिनों में लोगों की चहल-पहल से गुलजार रहने वाली सड़कों पर अब सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

सुबह होते ही ठिठुरन भरी ठंड के कारण लोग देर से घरों से निकल रहे हैं। खासकर बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं अत्यधिक ठंड के चलते जरूरी कामों को टालने को मजबूर हैं। चाय-नाश्ते की दुकानों और छोटे ठेलों पर ग्राहकों की संख्या में भी भारी कमी देखी जा रही है। वहीं, दिहाड़ी मजदूरों और छोटे व्यापारियों के रोजगार पर भी असर दिख रहा है। ठंड का असर यातायात पर भी साफ नजर आ रहा है। गलन के साथ ठंड पड़ने के कारण वाहन चालक सतर्कता बरतने को मजबूर हैं। ठंड के चलते बांसी-धानी मार्ग पर सुबह के समय गिनती के वाहन ही नजर आए। वहीं, सार्वजनिक स्थलों और चौराहों पर आम दिनों की तुलना में आवाजाही काफी कम हो गई है।ै
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें