ग्राम रामापुर में छत पर गिरा ड्रोन। स्रोत ग्रामीण
इटवा। क्षेत्र के रमवापुर उर्फ विशुनपुर गांव में मोहम्मद रफीक उर्फ गामा की छत पर गिरे ड्रोन को देखने ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ड्रोन देखकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार फिर गर्म हो गया है। लोग चोरी और सुरक्षा में सेंध से जोड़कर देख रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, रमवापुर उर्फ विशुनपुर निवासी मोहम्मद रफीक मुंबई में रहता है। परिवार के अन्य सदस्य एक दूसरे घर में रहते हैं। मंगलवार दोपहर में 1:30 बजे पड़ोसियों ने रफीक की छत पर ड्रोन जैसा उपकरण गिरा देखा। धीरे-धीरे यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई और थोड़ी देर में ही ड्रोन को देखने के लिए गांव वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव के चौकीदार की जानकारी पर हल्के के नायब दरोगा अवधेश यादव मौके पर पहुंच गए और ड्रोन को थाने चले गए।