फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आज जारी होगी ड्राफ्ट मतदाता सूची

Mon, 16 Nov 2026 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और संशोधन कराने का मौका मिलने जा रहा है। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होगी।
विज्ञापन

इसी दिन से दावे और आपत्तियां लेने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी, जो 16 दिसंबर तक चलेगी। प्राप्त दावे-आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा।
अभियान के तहत मतदाता सूची में नया नाम शामिल कराने के लिए फाॅर्म छह भरना होगा। आवेदन करते समय नाम, पिता-माता या पति का नाम, जन्मतिथि और पते का विवरण संबंधित दस्तावेजों के अनुसार सही दर्ज करना होगा। डाक पता और पिन कोड भी सावधानी से भरना जरूरी है। आवेदन में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में नाम की वर्तनी का मिलान करने के साथ निर्धारित दस्तावेज और फोटो अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन

आवेदन सबमिट करने से पहले सभी विवरण आवेदक को दिखाकर उनकी पुष्टि कराई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें