बांसी। खेसरहा थाना क्षेत्र के कुर्थिया चौराहे के पास सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बोलेरो चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों ने चौराहे के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, नासिरगंज निवासी मोहन पाठक बोलेरो से घर लौट रहे थे। कुर्थिया चौराहे से पहले टावर के पास पहुंचे थे, तभी करही की ओर से आ रही पिकअप से उनकी बोलेरो की टक्कर हो गई। पिकअप स्वामी बनकेगांव निवासी मोहम्मद आजम ने कुर्थिया चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।