फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मूड में अचानक बदलाव को हल्के में न लें

Sat, 13 Dec 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सर्दियों की दस्तक के साथ ही अगर मन उदास रहने लगे, ऊर्जा कम महसूस हो और किसी काम में दिल न लगे तो इसे सामान्य थकान समझकर न टालें।
विज्ञापन

माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मो. अफजल के अनुसार विंटर ब्लूज या मौसमी अवसाद का संकेत हो सकता है। इसलिए अगर आपका मूड स्विंग हो रहा है तो डॉक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मौसम बदलने के साथ कई लोगों के मूड और ऊर्जा स्तर में बदलाव आना आम है। खासकर सर्दियों में जब दिन छोटे हो जाते हैं और धूप कम मिलती है, तब उदासी, सुस्ती और अकेलापन महसूस होना शुरू हो जाता है। जब ये लक्षण हल्के हों तो इसे आमतौर पर विंटर ब्लूज कहा जाता है लेकिन यदि यही समस्या हर साल एक ही मौसम में गंभीर रूप ले ले और दैनिक जीवन को प्रभावित करने लगे, तो इसे मौसमी भावात्मक विकार कहा जाता है जो अवसाद का ही एक रूप है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ठंडक का शुरुआत होने से अब तक इस तरह के दो से तीन मरीज इलाज के लिए भी आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें