फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डीएम ने बैठक कर की उद्योग बंधु, व्यापार बंधु और एमओयू की समीक्षा

Tue, 18 Nov 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कलेक्टेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु, व्यापार बंधु की समीक्षा बैठक काते डीएम शिवशरणप्पा
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्तरीय उद्योग बंधु, व्यापार बंधु एवं एमओयू की समीक्षा बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान डीएम ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि जिन लोगों द्वारा एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
विज्ञापन

उनसे संपर्क करके उनकी समस्याओं का समाधान कराएं और ज्यादा से ज्यादा निवेश करने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने उपायुक्त उद्योग को ओडीओपी योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के लिए शासन से प्राप्त लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों के आवेदन को अधिक से अधिक कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने उद्योग स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की जो पत्रावलियां बैंकों में ऋण उपलब्ध कराने के लिए जाती हैं, उन्हें समय से स्वीकृत कराने के लिए भी निर्देशित किया।
विज्ञापन

निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयांतर्गत निस्तारण कराने के निर्देश दिया। उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि व्यापारियों की समस्याओं का संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर निस्तारण कराएं। बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से संपादित कराए जाने के लिए निर्देश देते हुए जर्जर पोल को ठीक कराने को कहा।
नगर पंचायत शोहरतगढ़ में मीट काॅम्प्लेक्स बनकर तैयार हो गया है, उसे संचालित कराने के लिए निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया मीट और मछली की दुकान आबादी दूर होनी चाहिए।
टैक्सी स्टैंड निर्धारित स्थान पर ही संचालित हो। इसके अलावा दुग्ध विभाग पशुपालन विभाग, एमएसएमई, उद्यान विभाग, पर्यटन विभाग, प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना आदि के संबंध में व्यापारियों को लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में विधायक श्यामधनी राही, सीडीओ बलराम सिंह, एसपी अग्रवाल, उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश, जिला पर्यटन अधिकारी प्रिया सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी उज्ज्वल त्रिपाठी, लीड बैंक अधिकारी आरके सिन्हा अन्य संबंधित अधिकारी तथा व्यापारी मौजूद रहे।र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें