प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति खखरा खुर्द का निरीक्षण करते डीएम डॉ. राजा गणपति आर।
- फोटो : संवाद
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डाॅ. राजागणपति आर ने लोटन ब्लॉक के बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति खखरा खुर्द, विकास खंड लोटन और सहकारी समिति शिवपति नगर का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान निरीक्षण के दौरान स्टाॅक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर का मिलान किया गया। स्टाॅक सही पाया गया। इसके साथ जिलाधिकारी ने किसानों से स्वयं आधार, खतौनी आदि को देखा गया जो सही मिला।
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी किसानों को खाद मिलना चाहिए। इस दौरान एसडीएम नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।