विद्यालय की छुट्टी होने के बाद शहर के उसका मार्ग पर तेज धूप में दुपट्टे से चेहरे को ढककर घर जात
सिद्धार्थनगर। बदलते मौसम के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। दिन में एक-दो बार बारिश होने से लोगों को उमस अब परेशान नहीं कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी बारिश के आसार हैं। धूप-छांव का सिलसिला जारी रहेगा।
सोमवार को सुबह में धूप खिल गई। इससे लोगों को सुबह में गर्मी का अहसास हुआ। लोगों को ऑफिस और अन्य जगहों पर जाने के लिए छाते का सहारा लेना पड़ा। थोड़ी ही देर में आसमान में काले बादल छा गए, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई।
आलम यह रहा कि उसके बाद धूप-छांव का मौसम चलता रहा। करीब दो बजे आसमान में बादलों ने डेरा डालना शुरू कर दिया। उसके बाद करीब 15 मिनट तक बारिश भी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
इस तरह के मौसम के उतार-चढ़ाव से मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। इससे सर्दी जुकाम व बुखार के मरीजों में काफी इजाफा हुआ है, जिससे मेडिकल कॉलेज में लंबी कतार भी लग रही है।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी बारिश होगी। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। धूप छांव का भी मौसम रहेगा।