फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: झहराव पुल के मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटा बाइक लदा ट्रक

Tue, 10 Nov 2026 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- चालक सुरक्षित, ट्रक में लदी नई बाइकें क्षतिग्रस्त ग्रामीणों ने बाहर निकाला
विज्ञापन

औराताल। पथरा थाना क्षेत्र के झहराव गांव के पास मंगलवार सुबह करीब छह बजे बाइक लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक में लदी नई बाइकें सड़क पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि, चालक सुरक्षित बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक मोहम्मद उमर सोमवार रात गुड़गांव से नई बाइकें लादकर सिद्धार्थनगर जा रहा था। मंगलवार सुबह झहराव पुल के मोड़ पर पहुंचते ही ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह बीच सड़क पर पलट गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक को ट्रक से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। सुबह के समय सड़क पर आवागमन कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, ट्रक पलटने से कुछ देर के लिए मार्ग पर जाम लग गया। स्थानीय लोगों की मदद से सड़क से ट्रक हटवाकर आवागमन बहाल कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें