- लखनापार-बैदोला तटबंध पर भुतहिया के पास कराया गया है सुरक्षा कार्य
- गुणवत्ता संतोषजनक मिलने पर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने मंगलवार को बूढ़ी राप्ती नदी के बाएं तट पर स्थित लखनापार-बैदोला तटबंध के किलोमीटर 12.100 से 12.450 के मध्य ग्राम भुतहिया के समीप कराए गए कटावरोधी कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों की समीक्षा की।
अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड कृपा शंकर भारती ने जिलाधिकारी को बताया कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय के अनुसार पांच जुलाई को पूरा कर लिया गया था। परियोजना के तहत मिर्जापुर स्टोन बोल्डर से वायर क्रेट भरकर 235 मीटर लंबाई में लॉन्चिंग एप्रन, 120 मीटर लंबाई में उच्चतम बाढ़ स्तर तक स्टेप स्लोप पिचिंग, 115 मीटर लंबाई में भूतल स्तर तक स्टेप स्लोप पिचिंग, क्षतिग्रस्त शॉर्ट स्पर की मरम्मत और पुनर्स्थापन तथा नदी के डाउन स्ट्रीम में परक्यूपाइन स्थापित करने का कार्य कराया गया है। स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता पंकज कुमार वर्मा, जूनियर अभियंता अमरेश कुमार पांडेय सहित ड्रेनेज खंड के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।