फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वेदी तोड़ने पर विवाद, मारपीट

Sat, 18 Oct 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के तेजगढ़ गांव में छठ पूजा की वेदी तोड़ने के विवाद में मारपीट हो गई। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस वेदी तोड़ने के आरोपी को कोतवाली ले आई। प्रबुद्धजनों के समझाने पर 24 घंटे के अंदर फिर वेदी का निर्माण किए जाने की शर्त पर दोनों पक्षों ने सुलह कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के तेजगढ़ गांव में सड़क के किनारे गड्ढा है। इसके निकट सड़क की पटरी पर कुछ परिवार ने छठ पूजा के लिए कच्ची वेदी बना ली थी, जिसे कुछ दिन पूर्व ईंट सीमेंट से पक्का बना दिया। इसे देख गांव निवासी अजय ने सभी वेदियों को तोड़ दिया। इसका कहना था कि यह वेदी उसकी भूमि में बनी है। वेदी तोड़ने के बाद मामला बढ़ गया और विवाद की स्थित उत्पन्न होने की दशा में गांव निवासी परमात्मा और अशोक आदि ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस अजय को लेकर कोतवाली ले आई।
इसके बाद गांव के प्रबुद्ध गंगाराम, रामलोट, राधेश्याम, दीपक आदि की पहल पर यह तय हुआ कि तोड़ी गई सभी वेदी का निर्माण अजय और वीरेंद्र 24 घंटे में करा देंगे। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल गौरव सिंह का कहना है कि दोबारा वेदी बनाए जाने की शर्त पर दोनों पक्ष ने आपस में सुलह कर ली है। अब वहां कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें