फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डिजिटल लाइब्रेरी तैयार, अब उद्घाटन का इंतजार

Sun, 22 Nov 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- भारतभारी में 1.38 करोड़ रुपये की लागत से बना वातानुकूलित पुस्तकालय
विज्ञापन

- 50 केबिन में पुरुषों और महिलाओं के लिए 25-25 की व्यवस्था
भारतभारी। आदर्श नगर पंचायत भारतभारी के वार्ड नंबर आठ जानकी नगर (बढ़नी) में डिजिटल लाइब्रेरी बनकर तैयार हो गई है। अब क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को इसके उद्घाटन और पढ़ाई शुरू होने का इंतजार है। लाइब्रेरी शुरू होने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को भी सहूलियत मिलेगी।
नगर पंचायत की आकांक्षी योजना के तहत 1.38 करोड़ रुपये की लागत से वातानुकूलित डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कराया गया है। इसके लिए शासन से मई 2025 में स्वीकृति मिली थी। लाइब्रेरी में कुल 50 केबिन बनाए गए हैं। इनमें 25 केबिन पुरुषों और 25 महिलाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के छात्र आलेख पांडेय ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से बनाई गई वातानुकूलित डिजिटल लाइब्रेरी छात्र-छात्राओं के अध्ययन में काफी मददगार साबित होगी। भवन तैयार हो चुका है लेकिन अभी पढ़ाई शुरू होने का इंतजार है।
वहीं, छात्र आदर्श गौतम ने बताया कि वह लाइब्रेरी के सामने स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। जब इसका निर्माण शुरू हुआ था तो क्षेत्र के विद्यार्थियों में काफी उत्साह था। उम्मीद थी कि स्कूल के बाद यहां आकर पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। इससे पढ़ाई को नई दिशा मिलेगी और क्षेत्र के युवा आगे बढ़ सकेंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजन कुमार गुप्ता ने बताया कि लाइब्रेरी बनकर तैयार है। मुख्यमंत्री की ओर से इसका डिजिटल लोकार्पण भी हो चुका है। अब शीघ्र ही नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा की ओर से इसका उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें