फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डिजिटल लाइब्रेरी, फूड प्लाजा और चिल्ड्रन पार्क की मिलेगी सौगात

Fri, 15 Aug 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागज मे प्रस्तावित डिजिटल लाइब्रेरी और फूड प्लाजा निर्माण को लेकर भूमि चयन का  स्थलीय निरी
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगरवासियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने अपनी कवायद तेज कर दी है। डुमरियागंज में डिजिटल लाइब्रेरी, फूड प्लाजा, व्यायामशाला और चिल्ड्रन पार्क के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम को पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने ईओ सचिन कुमार पटेल और अवर अभियंता रवि प्रताप सिंह के साथ राप्ती नदी तट स्थित परशुराम वाटिका, मंगल भवन के मैदान सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण किया। पूर्व विधायक ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य नगरवासियों विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों को रोजगार, अध्ययन और डिजिटल संसाधनों की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कहा कि यह पहल शहरी विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे बच्चों से लेकर आम जनता तक सभी को लाभ मिलेगा।
ईओ सचिन कुमार पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री नगर वैश्विक योजना के तहत लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से इन परियोजनाओं को विकसित किया जाएगा।
तहसील रोड पर लाइब्रेरी, मंगल भवन के मैदान में फूड प्लाजा तथा परशुराम वाटिका में व्यायामशाला व चिल्ड्रन पार्क के लिए भूमि चिह्नित की गई है। सभी स्थानों का मृदा परीक्षण पूरा हो चुका है और रिपोर्ट के आधार पर निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें