फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शनिवार को मनाई जाएगी देवोत्थान एकादशी, गूंजेगी शहनाई

Thu, 30 Oct 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। देवोत्थान एकादशी पर एक नवंबर को घर-घर भगवान विष्णु की आराधना होगी। गन्ने के मंडप सजाए जाएंगे। भगवान विष्णु की पूजा की जाएगी। चातुर्मास का समापन होगा। मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे और शहनाइयां गूंज उठेंगी।
विज्ञापन

मान्यता है कि देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु क्षीर सागर में योग निद्रा के लिए चले जाते हैं। उनका जागरण देवउठनी एकादशी पर होता है। मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं। आचार्य अच्युत रामानुजाचार्य ने बताया कि देवोत्थान एकादशी एक नवंबर शनिवार को मनाई जाएगी। एक नवंबर को देवउठनी एकादशी के अबूझ मुहूर्त तिथि होने पर लोग विवाह कार्य भी करेंगे।
उनके अनुसार नवंबर और दिसंबर में विवाह लग्न की तिथियां है। 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो जाएंगे। विवाह कार्य थम जाएंगे। आचार्य ने बताया कि देवोत्थान एकादशी पर तुलसी शालिग्राम के विवाह उत्सव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें