फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: देवोत्थान एकादशी पहली को, 26 दिन गूंजेगी शहनाई

Sat, 25 Oct 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। देवोत्थान एकादशी एक नवंबर को मनाई जाएगी। इस बार 26 दिन शहनाई गूंजेगी। इसे लेकर शहर के होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज हॉल और धर्मशालाओं की बुकिंग शुरू हो गई है। वहीं 16 दिसंबर से खरमास के साथ शुभ कार्यों पर विराम लग जाएगा। इसके बाद फरवरी और मार्च में सहालग शुरू होंगे।
विज्ञापन

पं. लक्ष्मी निवास पांडेय ने बताया कि विवाह के कुल 26 मुहूर्त उपलब्ध होंगे। इनमें एक नवंबर को देवोत्थान एकादशी, 23 जनवरी को वसंत पंचमी की तिथि है। कर्मकांड के विद्वान पं. लक्ष्मी निवास ने बताया कि नवंबर में 18, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29 व 30 समेत नौ वैवाहिक मुहूर्त हैं। इसके बाद दिसंबर में 04, 10 व 11 समेत तीन मुहूर्त होंगे। 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो जाएगा। इस दौरान विवाह जैसे शुभ कार्य नहीं होंगे। इसके बाद फरवरी और मार्च में सहालग शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि खरमास समाप्त होने के बाद फरवरी 2026 में नौ दिन विवाह के लिए उपयुक्त रहेंगे। इनमें 03, 04, 05, 10, 13, 15, 19, 20, 21 फरवरी को शुभ मुहूर्त रहेंगे। मार्च में 06, 09, 10, 11, 12 समेत पांच शुभ लग्न मुहूर्त हैं। 14 मार्च के बाद फिर से मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें