फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जल्द पूरी कर लें छठ पूजा की तैयारियांि

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर स्थित राप्ती नदी तट पर बने छठ पूजा स्थल का शनिवार को एसडीएम राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों को जल्द पूर्ण करने और छठ घाट पर सफाई और प्रकाश व्यवस्था चाक चौबंद बनाने के लिए ईओ को निर्देशित किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि कोई लापरवाही न की जाए, ध्यान रखें कि घाट पर पूजा अर्चना के लिए पहुंचने वाली महिला श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो।
मौके पर उपस्थित ईओ नगर पंचायत सचिन कुमार पटेल को निर्देश दिए कि वह बैरिकेडिंग, साफ-सफाई एवं सीसीटीवी, साउंड सिस्टम तथा यातायात विशेषकर पार्किंग के संबंध में आवश्यक व्यवस्था की जाए। छठ के दिन पुलिस कर्मियों के साथ-साथ, नगर पंचायत और राजस्व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएंगी। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी समस्त आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएंगी।
विज्ञापन

इस दौरान तहसीलदार रविकुमार यादव, ईओ सचिन कुमार पटेल, महंत मिश्रा, अर्पित द्विवेदी, कासिम मेहंदी, आकाश, मिथुन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें