डुमरियागज क्षेत्र के हल्लौर मे आयोजित शब्बेदारी मे नौहा-मातम करते अकीदतमंद।
- फोटो : संवाद
डुमरियागंज। क्षेत्र के हल्लौर कस्बे के नौबहारगंज मोहल्ले में शुक्रवार की रात नफीस हल्लौरी की ओर से शब्बेदारी का आयोजन किया गया। इसमें मरसिया मजलिस हुई और अकीदतमंदों ने देर रात तक रात नौहा पढ़कर मातम किया। शब्बेदारी की शुरुआत में मर्सियाख्वानी हैदरे कर्रार और उनके सहयोगी ने की। इसके बाद मजलिस को जाकिर जमाल हैदर कर्बलाई ने संबोधित करते हुए कहा कि हजरत इमाम हुसैन की शहादत के बाद उनके परिजनों पर यजीदी लश्कर ने बहुत ही जुल्म अत्याचार किया। जाकिर ने कहा कि जितना जुल्म अत्याचार बीमार सज्जाद पर किया गया, उतना किसी पर नहीं किया गया। मजलिस के अंत में मौलाना ने इमाम हुसैन की शहादत का मंजर बयान किया।
मजलिस के बाद अंजुमनों की ओर से नौहा पढ़कर मातम का सिलसिला शुरू हुआ। इसमे अंजुमन फरोग मातम, अंजुमन गुलदस्ता मातम के मातमी दस्ते ने पूरी शिद्दत से नौहाख्वानी और सीनाजनी की। कार्यक्रम का संचालन अजीम हल्लौरी ने किया।