फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नबी की जिंदगी तमाम इंसानों के लिए मिसाल : मो. अहमद

Sat, 30 Aug 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बयारा में जलसे का आयोजन हुआ। 
विज्ञापन
भवानीगंज। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बयारा के ईदगाह में बीते शुक्रवार की रात जलसा-ए-सीरतुन्नबी का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत तिलावते कलाम पाक से कारी सरफराज अहमद ने की। उन्होंने नात भी पेश की।
विज्ञापन

जलसे को खिताब करते हुए मो. अहमद साहब कासमी नदवी ने कहा कि नबी पाक की जिंदगी तमाम इंसानों के लिए मिसाल है। वह सारे जहां के लिए रहमत बनाकर भेजे गए।
उन्होंने पूरी दुनिया को तौहीद और रिसालत, अमन व सलामती का पैगाम दिया। उन्होंने कहा कि हम सब नबी पाक की उम्मत हैं और हम को आप की निसबत पर फख्र है। जरूरत इस बात की है कि हम अपनी जिंदगी गुजारने का तरीका बदलें और रसूल पाक के बताए हुए रास्ते पर अपनी जिंदगी गुजारें। जलसे को खिताब करते हुए मोहम्मद अफजल हुसैन दारुल उलूम देवबंद ने कहा कि प्यारे नबी इंसानों के लिए रहमत बनकर आए। प्यारे नबी की सीरत पर चलकर ही हमें कामयाबी मिल सकती है।
मुफ्ती एहसानुल्लाह कासमी डुमरियागंज व मौलाना मसलिहुद्दीन कासमी देवबंद ने भी खिताब किया। जलसे की सदारत मोहम्मद अफजल हुसैन कासमी व निजामत मुफ्ती हबीबुर्रहमान कासमी ने की। मुल्क की तरक्की व अमनो अमान की दुआ के साथ समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान इफ्तिखार अहमद, मो. आरिफ, अब्दुर्रहमान, मो. जमाल पुत्तन, मुफ्ती हबीबुर्रहमान, आतिफ महबूब अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें