बढ़नी। नगर से लेकर देहात तक श्रीकृष्ण अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। नेपाल के कृष्णानगर लक्ष्मी नारायण मंदिर में लड्डू गोपाल का डोला सजाकर राधा-कृष्ण की झांकी सजाई गई। शनिवार की रात भर भजनों कीर्तन से पूरा मंदिर श्रीकृष्ण के भक्ति गीतों में डूबा रहा।
लक्ष्मी नारायण मंदिर कृष्ण नगर नेपाल में भक्तों ने भक्ति गीतों का प्रस्तुति कर वहां पर मौजूद भक्तों का मन मोह लिया। रात्रि 12 बजे तक श्रद्धालु भक्ति गीतों के रस में डूबे रहे। प्रभु श्रीकृष्ण का जन्म होते ही भये प्रकट कृपाला, दीनदयाल कौशल्या हितकारी से पूरा मंदिर गुंजायमान हो गया। मंदिर के मुख्य पुजारी विजय पाठक नहीं बताया कि इस मंदिर में 20वां अवतरण दिवस मनाया गया है। इस दौरान, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार अग्रहरि, मनोज कानोडिया, प्रदीप केडिया, रंजना केडिया, ज्योत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।