फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कृष्ण-सुदामा का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Mon, 03 Nov 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 महाराजा अग्रसेन नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन शनिवार की रात भावपूर्ण वातावरण में किया गया। वृंदावन से आए कथावाचक सौरभ कृष्ण ने कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित्र और राजा परीक्षित मोक्ष का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया।
विज्ञापन

कथा व्यास ने बताया कि प्रभु श्रीकृष्ण ने अपने गरीब मित्र सुदामा का बिना किसी याचना के उद्धार किया और मित्रता निभाते हुए उनके जीवन की दशा बदल दी। कथा का प्रत्येक प्रसंग श्रद्धालुओं को ईश्वरीय प्रेम और भक्ति के महत्व की ओर प्रेरित करता रहा। जीवन का मुख्य उद्देश्य प्रभु की भक्ति करना है।
सांसारिक कार्यों से पश्चाताप हो सकता है, परंतु ईश्वरीय भक्ति, साधना, ध्यान और परोपकार से आत्मसंतोष और आनंद की अनुभूति होती है। उन्होंने कथा के बीच अनेक दृष्टांतों के माध्यम से श्रोताओं को अपने जीवन के कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

मृत्यु के संकेतों पर चर्चा करते हुए बताया कि जब व्यक्ति का पैर लड़खड़ाने लगे, नाक का अग्रभाग दिखाई न दे। चंद्रमा के समीप ध्रुव तारा न दिखे या दोनों कान बंद करने पर सनसनाहट न हो तो समझना चाहिए कि मृत्यु निकट है। कथा के अंत में व्यास ने कहा कि यदि इस कथा से कोई सद्भाव या प्रेरणा मिली हो तो उसे जीवन में अवश्य आत्मसात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें