फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पंडालों में उमड़ रहे श्रद्धालु...गूंज रहे मां के जयकारे

Sun, 28 Sep 2025 03:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जोगिया चौराहे पर माँ दुर्गा प्रतिमा। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/जोगिया। क्षेत्र के कस्बों और बाजारों में दुर्गा पूजा समारोह की भव्यता देखने को मिल रही है। शाम होते ही पंडालों में हजारों श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन और पूजा के लिए उमड़ रहे हैं। आयोजन समितियां भीड़ नियंत्रित करने में सक्रिय हैं।
विज्ञापन

जोगिया चौराहे पर स्थापित दुर्गा प्रतिमा जोगिया क्षेत्र के ग्रामीणों क्षेत्रों में दुर्गा पूजा समारोह की धूम से चल रहा है। प्रमुख कस्बों और बाजारों की रौनक बढ़ी हुई है। शाम ढलने के बाद जगमग रोशनी से सड़क, बाजार, पंडाल मां जगदंबे की भक्ति में डूब जाते हैं। देवी भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। पंडालों का दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नवरात्रि के यह उत्सव चलता है दशहरा के दिन साज- सज्जा के साथ देवी की विदाई की जाएगी।
जोगिया, नादेपार, करौंदा मसिना, नगरा, सजनी, सोनौरा, देवरा बाजार, कटया सनई, सूपा राजा, ककरही आदि कस्बों में देवी पंडालों की लंबी शृंखला सजाई गई है। पंडालों में मां भगवती की प्रतिमा के साथ अन्य देवी देवताओं की सजी-धजी मूर्तियों से उनका दरबार सजाया गया है। शाम ढलने के बाद कस्बों और बाजारों की रौनक बढ़ जा रही है। देवी भक्त हुजूम में पहुंच रहे हैं। पंडालों में पहुंचने के बाद माता रानी का दर्शन- पूजन किया जा रहा है। इस दौरान देवी गीतों की भी धूम मची हुई है। श्रद्धालु भक्तिभाव से देवी के जयकारों की गूंज कर रहे हैं।

जोगिया चौराहे पर माँ दुर्गा प्रतिमा। स्रोत विज्ञप्ति

जोगिया चौराहे पर माँ दुर्गा प्रतिमा। स्रोत विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें