फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लोटन में विकास को लगेंगे पंख, 1.75 करोड़ रूपये होंगे खर्च

Sun, 01 Feb 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
लोटन बाजार के ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों की बैठक का आयोजन किया - फोटो : प्राइवेट अस्पताल का निरीक्षण करते हुए एसीएमओ। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
लोटन। विकास खंड लोटन के ब्लॉक सभागार में शनिवार को आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत स्तर पर विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 1 करोड़ 75 लाख रुपये का संशोधित बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन ने सदन को बताया कि बीते वर्ष किन-किन योजनाओं के तहत कितना कार्य हुआ और उस पर कितना व्यय किया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में मनरेगा सहित अन्य योजनाओं के तहत लगभग 60 लाख 72 हजार रुपये की धनराशि से विकास कार्य कराए गए। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख आशीष सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें