फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीएफसी की स्थापना के लिए चिह्नित करें भूमि

Sat, 31 Jan 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर महोत्सव में काला नम​क चावन के दुकान दारों को सम्मानित करते कृ​षि मंत्री सूर्य प्रत
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर महोत्सव 2026 के चौथे दिन रबी किसान मेला का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान सभी देशों की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई, लेकिन भारत में किसानों द्वारा खेती के माध्यम से उसको बनाए रखा गया। जनपद के किसान उन्नत तकनीकों का प्रयोग करते हुए वैज्ञानिक विधि से खेती करें, तभी प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश बनाने का संकल्प सिद्ध होगा।
विज्ञापन

जनपद के कालानमक चावल को ओडीओपी में शामिल होने पर कालानमक की खेती 24000 हेक्टेयर हो गई है। जनपद में 19 एफपीओ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को जनपद में दूसरी कामन फैसिलिटेशन सेंटर की स्थापना के लिए शोहरतगढ़ या बर्डपुर में जमीन चिह्नित कराने के निर्देश दिए, जिससे यहां के किसानों को प्रोसेसिंग से लेकर पैकेजिंग तक का लाभ मिल सके।
कृषि मंत्री ने कहा कि महात्मा गौतम बुद्ध की धरती से शांति, अहिंसा व करुणा का संदेश देश-विदेश में पहुंचा है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमारा देश निरंतर तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। हमारा उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से बाहर निकला है। रबी सीजन में 9.5 लाख क्विंटल गेंहू का बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया गया। उसका परिणाम रहा कि उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक गेंहू उत्पादन करने वाला राज्य बन गया। मत्स्य उत्पादन में भी जनपद की हिस्सेदारी अधिक है। डबल इंजन की सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। किसानों को प्रमाणित बीज व उर्वरक समय से उपलब्ध हो सुनिश्चित कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से अपील की कि केवल धान गेंहू की खेती न करें। इसके साथ ही दलहनी व तिलहनी फसलों का भी उत्पादन करें। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि कालानमक विलुप्त होने के कगार पर था मुख्यमंत्री द्वारा कालानमक को ओडीओपी में शामिल किया गया। जनपद की पहचान कालानमक चावल से होती है। अब मत्स्य उत्पादन व मखाने से भी होगी। विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने के लिए किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान व किसान सम्मान निधि उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे किसान समय से बीज व खाद खरीद कर खेती कर सकें।
जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों के हित में कई योजनाएं संचालित कर रही है। कृषि मंत्री ने प्रगतिशील किसानों तथा कालानमक के स्टाॅल लगाने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान अध्यक्ष नगर पालिका गोविंद माधव, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, सीडीओ बलराम सिंह, सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया, उप कृषि निदेशक राजेश कुमार एसपी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें