फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शिकायत के बाद भी नहीं हटा पशुचर भूमि से अवैध कब्जा

Sun, 07 Dec 2025 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
औराताल। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के मरवटिया ग्राम में पशुचर की भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। गांव निवासी अवधेश कुमार चौबे ने एसडीएम डुमरियागंज को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

एसडीएम के आदेश पर लेखपाल द्वारा मौके की जांच की, जिसमें कब्जा करने की पुष्टि हुई है। इसके बाद उप जिलाधिकारी डुमरियागंज ने पट्टे को अवैध घोषित करते हुए कहा कि किसी भी आरक्षित भूमि का पट्टा नहीं किया जा सकता है।
साथ ही पट्टे को अवैध घोषित करते हुए पशुचर की भूमि को तत्काल मुक्त कराने का आदेश दिया। उपजिलाधिकारी के आदेश के बावजूद भी उक्त भूमि पर कब्जा बरकरार है। बताते चलें कि मरवटिया गांव में पशुचर भूमि को ग्राम समिति के द्वारा 1997 में गांव के कुछ लोगों को पट्टा कर दिया गया था। लोगों ने इसके विरुद्ध उपजिलाधिकारी न्यायालय में वाद दायर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम डुमरियागंज राजेश कुमार ने बताया कहा कि मौके की जांच करेंगे और संबंधित भूमि को कब्जा मुक्त करा कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें