फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रेलवे ने बढ़ाया दुकानों का किराया, व्यापारियों ने दर्ज कराया विरोध

Sun, 07 Dec 2025 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर में रेलवे की भूमि में स्थित दुकानों के किराये में रेलवे द्वारा की गई वृद्धि से नाराज व्यापारियों ने रविवार को सांसद जगदंबिका पाल को ज्ञापन सौंपा है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अजय कसौधन के नेतृत्व में व्यापारियों ने किराया वृद्धि को कम किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि दुकानों में वर्ष 1982 से लेकर 2025 तक रेलवे की आईडब्ल्यू बढ़नी द्वारा जो भी किराया तय किया गया, हम व्यापारी देते रहे। सात प्रतिशत बढ़ोत्तरी के हिसाब से 31 मार्च 2025 तक वार्षिक 2032 रुपये जमा किया गया। अब 400 गुना बढ़ा के वार्षिक 70 हजार कर दिया गया है जो कि यहां के व्यापारियों के लिए बहुत ही अधिक है।
व्यापारी बढ़ा हुआ किराया रेलवे को देने में असमर्थ हैं। इस दौरान उमेश कुमार साहू, अमित, सुमन साहू, सुनील मौर्य, रवि प्रताप, निसार अहमद, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें