फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मतदाता सूची से अपात्रों के नाम हटवाने की मांग

Sat, 03 Jan 2026 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। थाना क्षेत्र उसका बाजार व विकास क्षेत्र जोगिया के ग्राम पंचायत रीवा नानकार में आगामी पंचायत चुनाव के लिए जारी मतदाता सूची में अपात्र मतदाताओं के नाम अब भी काटे नहीं गए हैं। यह आरोप लगाते हुए ग्रामपंचायत के अखिलेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, शेषमणी, तमई आदि ने एसडीएम को पत्र सौंपकर नाम हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम ने आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि ग्राम पंचायत रीवा नानकार की मतदाता सूची में 38 मतदाता का नाम दो-दो ग्राम पंचायत में है। इसमें 35 शादीशुदा महिलाएं और 17 मृतक भी हैं। बीएलओ द्वारा इनका नाम हटाया नहीं गया है। ग्रामीणों ने मतदाता सूची में गड़बड़ी संबंधी आपत्ति दाखिल करके पंचायत चुनाव के लिए जारी मतदाता सूची से नाम हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें