सिद्धार्थनगर। सवर्ण आर्मी ने सोमवार को आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा की ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
जिलाध्यक्ष विनोद कुमार दूबे के नेतृत्व में शैलेंद्र कुमार पांडेय व गणेश प्रसाद पांडेय आदि ने डीएम को पत्रक सौंपा है। उन्होंने कहा कि आईएएस संतोष वर्मा की अभद्र टिप्पणी से सवर्ण समाज में आक्रोश है। यह बयान सामाजिक एकता को खंडित करने की साजिश के तहत दिया गया है।
इसलिए संतोष वर्मा को उनके पद से बर्खास्त किया जाए। साथ ही उनकी चल-अचल संपत्ति जांच कराने की भी मांग की गई।