फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बथुआ और पालक की मांग, मटर भी पसंदीदा

Tue, 06 Jan 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। नवीन मंडी स्थल सहियापुर में इन दिनों साग की कई किस्मों की आवक बढ़ने से गोभी, मटर की मांग कम हो गई है। इसके चलते सब्जियों के दाम में कमी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

डुमरियागंज नगर में फुटकर सब्जी की दुकानों पर इन दिनों ग्राहकों की पहली पसंद बथुआ, पालक, सरसों की साग की बनी हुई है। ठंड में लोग साग की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। साग की बिक्री बढ़ते देख दुकानदार भी मंडी से साग की अधिक खरीद कर रहे हैं। थोक सब्जी विक्रेता मनोज यादव ने कहा मंडी में इन दिनों लोकल किसानों की हरी साग ,सब्जियों की कई किस्म तैयार है। आवक अच्छी हो रही है। जिससे बाहर से आने वाली सब्जियों के दाम में काफी गिरावट आई है। वहीं फुटकर सब्जी विक्रेता बिस्मिल्लाह ने बताया कि ठंड में ग्राहकों की पहली पसंद साग बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें