फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बड़हरा मार्ग पर नए पुल और सात स्थानों पर कटानरोधी कार्य की मांग

Wed, 05 Aug 2026 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- विधायक सैय्यदा खातून ने प्रमुख सचिवों को पत्र भेजकर शीघ्र कार्रवाई का किया अनुरोध
विज्ञापन

भवानीगंज। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक सैय्यदा खातून ने राप्ती नदी से हो रहे कटान और बड़हरा मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल की समस्या को लेकर शासन स्तर पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सेतु निर्माण निगम और बाढ़ नियंत्रण विभाग के प्रमुख सचिव को अलग-अलग पत्र भेजकर नया पुल बनाने और कटान प्रभावित स्थानों पर सुरक्षात्मक कार्य शुरू कराने का अनुरोध किया है।
विधायक ने सेतु निर्माण निगम के प्रमुख सचिव को भेजे पत्र में बताया कि भनवापुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत रमवापुर उर्फ नेबुआ के राजस्व ग्राम बड़हरा चारों ओर से राप्ती नदी और नौखान नदी से घिरा हुआ है। गांव तक पहुंचने के लिए केवल एक मार्ग है, जिस पर बना पुल कटान के कारण आधा राप्ती नदी में समा चुका है। इससे ग्रामीणों के आवागमन में गंभीर कठिनाई पैदा हो गई है और बरसात के दौरान स्थिति और भी चिंताजनक हो जाती है। उन्होंने जनहित को देखते हुए उक्त मार्ग पर शीघ्र नया पुल निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण विभाग के प्रमुख सचिव को भेजे दूसरे पत्र में विधायक ने कहा कि डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र हर वर्ष राप्ती नदी की बाढ़ और कटान से प्रभावित होता है। इस समय कई स्थानों पर तेजी से हो रहे कटान से आबादी, धार्मिक स्थल और श्मशान घाट खतरे की जद में हैं। उन्होंने बैदौलागढ़ के उत्तर स्थित शिव मंदिर व श्मशान घाट, रसूलपुर कब्रिस्तान, बगहवा गांव के पश्चिम-दक्षिण, वीरपुरकोहल गांव के पश्चिम, वीरपुर घाट पर गंगाराम के घर के पास, रमवापुर उर्फ नेबुआ के बड़हरा डीह और पिकौरा पथरकट डीह के निकट तत्काल कटानरोधी कार्य शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें