- समीक्षा बैठक में पीएम आवास, आंगनबाड़ी भवन, फैमिली आईडी और पीडीएस दुकानों के निर्माण की प्रगति पर जताई सख्ती
भवानीगंज। डुमरियागंज ब्लॉक सभागार में बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) ओमप्रकाश गुप्ता ने ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों को अधूरी विकास परियोजनाएं निर्धारित समय में पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, पीडीएस दुकान निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण, फेमिली आईडी, आयुष्मान कार्ड और स्वयं सहायता समूहों के गठन की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। लक्ष्य के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।
बैठक में एडीओ पंचायत मानषी पटेल, अमित कुमार तिवारी, अवनीश सिंह, विनीत सिंह, अनीश सिंह, अखिलेश पांडेय, बजेश वर्मा सहित ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे।