फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल दौरे की तैयारी में दिल्ली की मुख्यमंत्री, पशुपतिनाथ के दर्शन की जताई इच्छा

Tue, 04 Aug 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री दिल्ली...............रेखा गुप्ता।
विज्ञापन
- नेपाली प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात में धार्मिक-सांस्कृतिक रिश्तों को बताया मजबूत आधार
विज्ञापन

- युवाओं की भूमिका और भारत-नेपाल सहयोग बढ़ाने पर भी हुई चर्चा
खुनुवां। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने निकट भविष्य में नेपाल जाकर भगवान श्री पशुपतिनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना करने की इच्छा जताई है। उन्होंने यह बात नेपाल के पाल्पा निर्वाचन क्षेत्र-1 से निर्वाचित सांसद संदीप राना के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भगवान श्रीपशुपतिनाथ भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों के प्रतीक हैं। दोनों देशों के इन पारंपरिक रिश्तों को भविष्य में और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है। बैठक में भारत-नेपाल के द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने, युवाओं की विकास में भागीदारी बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग का दायरा विस्तारित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने भविष्य में आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने पर सहमति भी जताई। यह मुलाकात भारत में नेपाली कांग्रेस से संबद्ध जनसंपर्क समिति के एक कार्यक्रम के दौरान हुई। प्रतिनिधिमंडल में नेपाली कांग्रेस लुंबिनी प्रदेश अध्यक्ष अमरसिंह पुन, लुंबिनी प्रदेश सभा सदस्य निमा गिरी, कांग्रेस नेत्री सुनीता कुंवर, युवा नेता सुशांत आचार्य, जीवन तिवारी समेत अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें