पुलिस अधिक्षक कार्यालय से दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर करते एसपी डॉ. अभिषेक म
सिद्धार्थनगर। सड़क हादसों में होने वाली मृत्यु में कमी लाने और तेज रफ्तार पर लगाम कसने के लिए यातायात पुलिस को दो दोपहिया इंटरसेप्टर वाहन मिले हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी ने बताया कि इन दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों के माध्यम से जनपद के विभिन्न मार्गों पर ओवरस्पीड से वाहन चलाने वाले चालकों की निगरानी की जाएगी और निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी चालान एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी, प्रभारी यातायात अजय कुमार सिंह यादव आदि मौजूद रहे।