नगर पंचायत बिस्कोहर के राजकीय डिग्री कालेज के सामने आयोजित जागरण में शिव तांडव प्रस्तुत करते क
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के राजकीय डिग्री काॅलेज के सामने आयोजित सात दिवसीय आदर्श महालक्ष्मी पूजन समारोह में बृहस्पतिवार रात देवी जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समिति के कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित और कलाकारों को चुनरी भेंट कर की।
गायिका श्रेया शुक्ला ने सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे प्रभु राम आए है.., श्रीराम जानकी बैठे है मेरे सीने में..., आदि शानदार भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्ति मय बना दिया।
मां शारदे जागरण ग्रुप लखनऊ से आए गायक कलाकारों की ओर से गणेश स्तुति और वंदना कर भक्ति गीतों का शुभारंभ किया। इसके बाद गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनो सुनाए। शुरू हुआ यह सिलसिला देर रात तक चला। भजन गायक विनय मिश्रा ने अपने चिर परिचित अंदाज में जागरण की है रात बड़ा शुभ ये मूहर्त है, हे लक्ष्मी मां मुझे तेरी जरूरत है..., जो मेरे घर मां आई ना, मेरी बिगड़ी बात बनाई ना, तो तेरी मेरी कट्टी हो जाएगी..., जैसे भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूमने पर विवश हो गए। भजन गायिका शैफाली द्विवेदी ने जिंदगी सवार देगी, माता रानी तार देगी..., मैं चुनरी ओढ़ नाचूंगी, आज जगराते में..., देवी जागरण में नगर के साथ आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।