सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर से किसानों व अधिकारियों के भ्रमण दल की बस को झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रीअन्न (मिलेट्स ) पुनरुद्धार कार्यक्रम योजना के तहत जनपद के 50 किसानों एवं 20 अधिकारियों व कर्मचारियों का दल पांच दिवसीय भ्रमण के लिए जवाहर लाल कृषि प्रौद्योगिकी विवि जबलपुर मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुआ है।