फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज का मकड़जाल : जमीन गई जिंदगी भी..किस्तें अभी भी बाकी

Thu, 04 Dec 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
माइक्रो फाइनेंस वाली खबर की फोटो...........मृतका माया का घर। संवाद - फोटो : राम मंदिर में विराजमान रामलला का विग्रह
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली क्षेत्र के हरिगांव की एक महिला ने सात-आठ फाइनेंस कंपनियों के एजेंटों के लगातार मानसिक उत्पीड़न, दबाव और अभद्रता से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। जिले में यह पहला मामला नहीं है।
विज्ञापन

लोटन कोतवाली क्षेत्र में पहले भी उत्पीड़न के मामले सामने आ चुके हैं, जहां कर्ज वसूली के नाम पर गरीब महिलाओं को प्रताड़ित कर जमीन तक बिकवा दी गई, फिर भी कर्ज पूरा नहीं हुआ। उत्पीड़न के शिकार लोग शिकायती पत्र देने के बाद कानूनी दांव-पेच के चक्कर में फंसकर परेशान होने के कारण पीछे हट जाते हैं, जिससे एजेंटों का हौंसला बुलंद है और वे आर्थिक शोषण और मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं।
क्षेत्र के हरिगांव गांव में हुई महिला की मौत ने फाइनेंस कंपनियों की अमानवीय वसूली प्रणाली को फिर पूर्व की घटनाओं को ताजा कर दिया है। परिजनों के अनुसार महिला पर विभिन्न निजी फाइनेंस कंपनियों का कर्ज था और एजेंट लगातार घर पर पहुंचकर धमकी, मानसिक उत्पीड़न और तंग करने जैसी हरकतें कर रहे थे। बताया जा रहा है कि महिला ने सात-आठ माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से लोन लिया था। मौत के बाद बच्चे और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पति के पहुंचने के बाद बृहस्पतिवार की शाम को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं, इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। वहीं, पुलिस ने मृतका के घर पहुंचकर लोगों से जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ लोटन दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर उसके आधार पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
150 में 60 कर्ज के चंगुल में फंसे: ग्राम हरि गांव में जानकारी करने पर पता चला कि 150 सौ मकान में से लगभग 60 घर के लोग कंपनियों के चंगुल में फंस चुके हैं। हरि गांव की अंजोरा पत्नी सुग्रीव ने बताया कि कंपनियों के चक्कर में फंसकर उसकी आधा बीघा जमीन बिक चुकी है, लेकिन अभी भी पूरा कर्ज चुकता नहीं हो पाया। हरि गांव के ही वीरेंद्र की एक बीघा जमीन कर्ज चुकाने के चक्कर में बिक चुकी है। वो अब पश्चाताप कर रहे कि मेरी आने वाली पीढ़ी को क्या जवाब देंगे।
ग्रामीणों ने बताया कि गुंजा नामक महिला तो कर्ज लेने के बाद तो वह अगल बगल के गांवों में भीख मांग कर कंपनी का पैसा भरतीं हैं। ऐसे ही इन कंपनियों के जाल में फंसकर लोटन कोतवाली के ग्राम लोहरौली निवासनी जीरावती ने एजेंटों द्वारा दबाव और अभद्रता करने पर छह मार्च 2025 को जहर खा लिया था। बड़ी दवा होने के बाद किसी तरह जान बच पाई। लोटन क्षेत्र के ग्राम नेतवर निवासी शोभा कंपनियों के जाल में फंस गईं। पांच फरवरी 2025 को किस्त जमा करनी थी, उसी दिन हार्ट अटैक से मौत हो गई और बच्चे अनाथ हो गए। घर की स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें