फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Mon, 27 Oct 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पटखौली गांव में रविवार रात शालू (25) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कमरे फंदे के सहारे उसका शव लटका हुआ मिला। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मायके वालों ने दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के मोहनगा गांव निवासी शालू (25) की शादी चार वर्ष पहले लोटन कोतवाली क्षेत्र के पटखौली के दुर्गेश लोध के साथ हुई थी। मृतका रात में खाना बना और खाकर कमरे में सोने चली गई। पति खेत में पानी चलाने गया था। इधर शालू ने अंदर छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटका शव मिला।
पति खेत से जब लौटा तो जोर-जोर से रोने लगा। परिवार के लोगों ने जल्दी-जल्दी रस्सी काटकर लाश को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत शालू की एक चार साल की बेटी है, जिसके सिसक-सिसक कर रोने से ग्रामीणों की आंखें नम हो जा रहीं हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष लोटन दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में पति की ओर से लिखित सूचना दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें