शहर के पुरानी नौगढ़ में घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद
- सदर थाना क्षेत्र के पुरानी नौगढ़ रामप्रसाद नगर मोहल्ले का है मामला
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के पुरानी नौगढ़ रामप्रसाद मोहल्ले में बुधवार सुबह एक युवक हरिश्चंद (35) की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। कमरे में छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटका हुआ शव मिला। पुलिस ने लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि सुबह युवक उठा था, इसके बाद कमरे में गया और फिर वह लटका हुआ मिला। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक नगर से सटे राम प्रसाद नगर मोहल्ला निवासी हरिश्चंद (35) पुत्र प्रेमचंद की पत्नी बबिता मायके गई थी। बताया जा रहा है कि सुबह वह उठा और फिर कुछ देर बाद अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन उसे देखने के लिए पहुंचे तो कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे फंदे से लटक उसका शव मिला। इससे देखकर परिजन दंग रह गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पत्नी बबिता मायके से आ गई। पत्नी के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने पंचमाना करके लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। हरिश्चंद के दो बच्चे हैं। इस संबंध में शहर कोतवाल दुर्गा प्रसाद ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।