सिद्धार्थनगर। जिला मजिस्ट्रेट शिवशरणप्पा जीएन द्वारा उप्र गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत छह माह के लिए आठ लोगों को जिले की सीमा से निष्कासित किया गया है। इसमें पंकज गुप्ता निवासी बिस्कोहर, थाना क्षेत्र त्रिलोकपुर, रामकृपाल निवासी जगदीशपुर खुर्द थाना सिद्धार्थनगर, अकबर अली निवासी रमवापुर मिश्र, थाना क्षेत्र बांसी, सोनू निवासी पुरनजोत थाना खेसरहा, छोटू उर्फ गोपाल निवासी बरगदवा थाना इटवा, हमीदुल्लाह निवासी जबजौआ, थाना डुमरियागंज, मनोज कुमार वर्मा निवासी चकचई थाना भवानीगंज और अर्जुन यादव उर्फ प्रमोद कुमार यादव निवासी खानकोट सेमरी थाना इटवा को छह माह के लिए जिला बदर किया गया है।