फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पोखरे के सुंदरीकरण में धांधली की डीसी मनरेगा ने की जांच

Wed, 21 Jan 2026 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के सेहुड़ा ग्राम पंचायत में मनरेगा (वीबीजीरामजी) से बनाए गए पोखरे के सुंदरीकरण में धांधली सामने आई। इसकी जानकारी होने पर डीसी मनरेगा संदीप सिंह ने बुधवार को गांव में पहुंचकर स्थलीय जांच की।
विज्ञापन

मौके पर कोई मजदूर काम करते नहीं मिला। मस्टररोल में मुंबई रह रहे दो व्यक्तियों की हाजिरी लगाने के संबंध में भी जानकारी हासिल की। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों करीब चार महीने से मुंबई में रहते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के सेहुड़ा ग्राम पंचायत में बुधवार को गांव में डीसी मनरेगा संदीप सिंह ने भी स्थलीय जांच की और लोगों से जानकारी ली। मौके पर कोई मजदूर काम करते नहीं मिला। मस्टररोल पहले ही शून्य करने के कारण कार्य बंद था। डीसी मनरेगा ने बताया कि मुंबई में रह रहे व्यक्तियों का हाजिरी लगाना गलत है। इसके लिए ग्राम सचिव व रोजगार सेवक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन

जांच में मिली थी अनियमितता
मंगलवार को पोखरे की खुदाई में 40 मजदूरों की उपस्थिति दर्ज की गई थी, इसमें दो मजदूर मुंबई हैं। भ्रष्टाचार में संलिप्त जिम्मेदार फिर भी इनकी हाजिरी लगा दी गई थी। किसी ने इसकी शिकायत बीडीओ से कर दी।
बीडीओ ने मंगलवार को गांव में पहुंच कर स्थलीय जांच की थी। उनके पहुंचने तक 14 मजदूर पोखरे पर पहुंच कर काम करने लगे थे। बीडीओ ने मजदूरों की संख्या कम पाने पर ग्राम सचिव व रोजगार सेवक के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया है।ग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें