फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रेनिंग में मानसिक रूप से मजबूत बन रहीं बेटियां

Mon, 05 Jan 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के 28 राजकीय विद्यालयों में छात्राओं को आत्मरक्षा का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बन रही हैं। बालिकाएं आत्मनिर्भर और निर्भीक बनने के साथ ही खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत छात्राओं को जूडो, कराटे सहित अन्य आत्मरक्षा तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षकों द्वारा उन्हें विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने, त्वरित निर्णय लेने और आत्मविश्वास के साथ खुद की सुरक्षा करने के तरीके सिखाए जा रहे हैं।
विद्यालयों में नियमित रूप से आयोजित हो रहे इन प्रशिक्षण सत्रों से छात्राओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।
छात्राओं का कहना है कि आत्मरक्षा की ट्रेनिंग से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अब खुद को पहले से अधिक सुरक्षित महसूस करती हैं। इससे उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करना और समाज में सुरक्षित माहौल के प्रति जागरूकता बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें