जोगिया ब्लाक के करौंदा मसिना में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में दमखम दिखाते पहलवान। संवाद
सिद्धार्थनगर। जोगिया विकास खंड के करौदा मसिना में आयोजित दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का शनिवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन के कुश्ती में अयोध्या के पहलवान लाडी बाबा ने रोमांचक मुकाबले में हस्तिनापुर के विनोद को आसमान दिखाया। इसी प्रकार से उत्तराखंड के कोमल और प्रयागराज के नत्थू पहलवान के बीच हुए मुकाबला में कोमल ने जीत दर्ज की। इसके अलावा पांच अन्य पहलवानों के बीच भी जोरदार तरीके से कुश्ती हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ जुगुल लाल यादव ने पहलवानों को हाथ मिलाकर कराया। उन्होंने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता हमारे देश का बहुत ही प्राचीन खेल है। इसका आयोजन महाभारत काल से शुरु हुआ जो आज भी चल रहा है। ऐसे आयोजनों से गांवों में छिपी प्रतिभा को आगे आने का मौका मिलता है। इसके माध्यम से कुश्ती के पहलवान देश से लेकर पूरे विश्व में अपना नाम रोशन कर सकते है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रभु यादव, अखिलेश सिंह, राधे कन्नौजिया, सोखा काका, पूर्व प्रधान बच्चू लाल यादव व पिंटू यादव आदि मौजूद रहे। दंगल के विजयी पहलवानों को कार्यक्रम के आयोजक ने नकद पुरस्कार भी दिया गया।