फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: क्षतिग्रस्त सड़क बढ़ा रही परेशानी

Tue, 11 Nov 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। डुमरियागंज मार्ग पर स्थित बैदौली चौराहे से खोजीपुर जाने वाली सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। इस सड़क की पिच वाली सतह पूरी तरह उखड़ गई है और अब गिट्टी भी उखड़ने लगी है, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से इस सड़क की मरम्मत कराए जाने के लिए कहा गया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। यह सड़क बैदौली से निकल कर खोजीपुर फिर वहां से थुमहवा, बनकटा, खरचौला नानकार, खरिका पांडेय, तेलौरा घाट को जोड़ती है।
लगभग 10 हजार की आबादी के लोग इस सड़क से आवागमन करते है। इसके बावजूद इस सड़क की मरम्मत या निर्माण पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
क्षेत्र निवासी सोनू मिश्र, चिखुरी चौरसिया, रामधनी गौड़, दिनेश मिश्र, रमेश भारती, संजीत भारती, रामकृपाल सिंह आदि का कहना है कि वर्ष 2010 में इस सड़क का निर्माण मंडी समिति ने किया था। उसके बाद इस विभाग के किसी जिम्मेदार अधिकारी या अभियंता ने पलटकर इस सड़क की दशा को नहीं देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें