सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़
- फोटो : katra news
सिद्धार्थनगर। त्योहारी सीजन के चलते ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। शुक्रवार को सुबह से ही स्टेशन पर यात्रियों का हुजूम नजर आया। वहीं रोडवेज पर हमेशा की तरह यात्री सामान्य रूप से रहे। इससे लोगों को आने-जाने में विशेष कठिनाई नहीं हुई। कई ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल होने के कारण लोगों को सामान्य डिब्बों में यात्रा करनी पड़ी।
बांसी, बस्ती और गोरखपुर जाने वाली बसों में यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तरह रही। कुछ बसों में सीटें खाली भी देखी गईं। लेकिन रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ रही। कुछ लोकल यात्रियों को रोडवेज पर बैठकर बस का भी इंतजार करना पड़ा। रोडवेज पर बस का इंतजार कर रहे राजेश व शिवम ने बताया कि लांग रूट पर बस प्रत्येक घंटे पर मिल रही हैं। लोकल रूट पर बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को कुछ देर इंतजार करना पड़ रहा है।
गोरखपुर जाने वाली बस में बैठी गुड़िया ने बताया कि सप्ताह में दवा करवाने के लिए गोरखपुर जाना पड़ता है। डिपो से जाने वाली बस में त्योहार को लेकर कोई विशेष भीड़ देखने को नहीं मिली। अन्य दिनों की अपेक्षा त्योहार के समय में सभी सीटों पर यात्री बैठे दिखाई देते हैं। रेलवे स्टेशन पर लखनऊ जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे सत्यम व अभिनव ने बताया कि ट्रेन में काफी भीड़ हैं, लोकल ट्रेन के डिब्बों में भी पर्याप्त संख्या में लोग यात्रा कर रहे हैं। इससे यात्रियों को खड़ा होकर भी यात्रा करना पड़ रहा हैं। वहीं टिकट कन्फर्म नहीं मिलने से परेशानी बढ़ी है।़
सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़- फोटो : katra news