फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: देश बनेगा आत्मनिर्भर, बहेगी विकास की गंगा

Mon, 02 Feb 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 का सजीव प्रसारण रविवार को देखा गया। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने सदर विधायक श्यामधनी राही और पार्टी पदाधिकारियों के साथ देखा। बजट सत्र सुनने के बाद जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा आज संसद के बजट सत्र में प्रधानमंत्री के कुशल एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, विकासोन्मुखी और करोड़ों देशवासियों की आशाओं, आकांक्षाओं और महत्वाकांक्षाओं के सभी संकल्पों को सिद्ध करने वाला है। बजट 2026-27 के माध्यम से प्रधानमंत्री ने सिद्ध किया है कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत केवल एक नारा नहीं बल्कि हमारी सरकार का संकल्प है।
विज्ञापन

विधायक सदर ने कहा विकसित भारत बजट एक ऐसे भारत के निर्माण का विजन है जो विश्व में हर क्षेत्र में अग्रणी होगा। इस लोक कल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय वित्त मंत्री की बेहतर सोच का नतीजा है। इस दौरान जिला महामंत्री विपिन सिंह, विजय कांत चतुर्वेदी, जिला मंत्री अजय उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा निशांत पांडेय, संतोष शुक्ला, अनुराग गगन, अरविंद पांडेय, सतीश रस्तोगी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें