इटवा। कस्बे के पहाड़पुर तिराहे पर चार माह पूर्व गिरे खंभे को बिजली निगम नहीं हटा पाया है। इसके चलते आए दिन कोई न कोई राहगीर अथवा वाहन चालक खंभे से टकराकर चोटिल हो रहा है। बृहस्पतिवार को भी एक चार पहिया वाहन खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो चुका है।
जानकारी के मुताबिक, कस्बे में लगे इस खंभे से पूर्व में बिजली आपूर्ति हो रही थी, लेकिन खंभे के पिच सड़क से नजदीक पटरी पर होने के चलते चार माह पूर्व कुछ दूरी पर दूसरा खंभा लगाकर आपूर्ति की जाने लगी। इसको लावारिस छोड़ दिया गया। तभी से यह खंभा ऐसे ही लावारिस हालत में पड़ा हुआ है। स्थानीय निवासी इमरान अली, सुरेश, पप्पू आदि ने इस लावारिस खंभे को हटाने की मांग की है।