तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक के ढेबरुआ बिजली उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मचारियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने फेशियल अटेंडेंस आउट करने के बाद शाम को काम नहीं करने की चेतावनी दी। संविदा कर्मी लाइनमैनों ने बताया कि रात आठ बजे फेशियल अटेंडेंस आउट करने के बाद विभाग उनके सुरक्षा की जिम्मेदारी लें वरना वह शाम को काम नहीं करेंगे। संविदाकर्मी कलाम, विजय सिंह चौधरी, फागू, पूजन, हरिराम, मनोहर, रवि, विजय, इंद्रमणि पांडेय, महेश, दिलीप यादव ने बताया कि फेशियल अटेंडेंस आउट करने के बाद रात में अगर वह काम करते हैं और कोई घटना घट जाए तो सारी जिम्मेदारी लाइनमैन की होती है तो फिर आखिर वह इस प्रकार का खतरा क्यों लेने जाएं।
इस संबंध में पीवीवीएनएल के बढ़नी एसडीओ रमाशंकर ने बताया कि निगम के संविदा पर तैनात लाइनमैन रात आठ बजे फेशियल अटेंडेंस आउट करने के बाद काम करने से मना कर रहे हैं। उन्हें मनाया जाएगा, हमारा काम 24 घंंटे का है।